हालात

ग्रेटर नोएडा में कोरोना संक्रमित युवक ने क्वारंटाइन सेंटर की छत से कूदकर दी जान

ग्रेटर नोएडा के क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए एक युवक ने सेंटर की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। वह कई दिन से अपनी रिपोर्ट मांग रहा था जो उसे मुहैया नहीं कराई गई थी, इसी से वह डिप्रेशन में था।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित गलगोटिया कॉलेज में बने क्वारंटाइन होम में रखे गए कोराना संक्रमण के संदिग्ध मरीज युवक ने रविवार की शाम छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जिला प्रशासन ने रात में अधिकृत बयान जारी कर कहा कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित गलगोटिया कॉलेज परिसर में बने कोरंटाइन होम में युवक ने आत्महत्या कर ली।

जिले के उप-सूचना निदेशक ने कहा, "युवक का नाम मोहम्मद गुलजार (32) था। वह नोएडा के फेज-2 में रहता था। इस युवक को संदिग्ध संक्रमित मानकर कोरंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था। अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

जिला सूचना उप-निदेशक ने आगे बताया कि मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच अपर जिला अधिकारी करेंगे। देर रात घटना और जांच अपर जिलाधिकारी द्वारा कराए जाने की पुष्टि जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने भी की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आत्महत्या करने वाला युवक सेंटर प्रभारी से कई दिनों से अपनी जांच रिपोर्ट मांग रहा था। उसे रिपोर्ट नहीं दी गई थी। युवक यहां से निकलकर अपने गांव जाने की कोशिश भी कर चुका था। पीड़ित युवक मानसिक तनाव में आ गया। लिहाजा, रविवार की शाम उसने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या करने वाले युवक की उम्र करीब 32 साल थी। पता चला है कि गलगोटिया कॉलेज में बने इस कोरंटाइन सेंटर से पहले भी कई गंभीर शिकायतें आ रही थीं। यहां मौजूद स्टाफ का व्यवहार भी मरीजों के साथ गलत था। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मगर इस शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया, जिसकी परिणति रविवार शाम इस घटना के रूप में सामने आई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कई सड़कों पर जाम का खतरा

  • ,
  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना