हालात

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान शिवसेना सांसद पर चाकू से हमला, पकड़ में नहीं आया हमलावर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान उस्मानाबाद से सांसद ओमराजे निंबालकर पर चाकू से हमला किया गया। वह शिवसेना के प्रत्याशी कैलाश पाटिल के लिए पडोली गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अब जोर पकड़ता जा रहा है। इस बीच खबर आई है कि प्रचार के दौरान उस्मानाबाद से शिवसेना सासंद ओमराज निंबालकर पर चाकू से हमला किया गया। बताया जाता है कि निंबालकर इलाके के पडोली गांव में शिवसेना उम्मीदवार के लिए प्रचार करने गए थे। इसी बीच एक युवक ने उनके पास आकर हाथ मिलाया और दूसरे हाथ में छिपाए चाकू से अचानक हमला कर दिया।

Published: undefined

हमलावर युवक ने सांसद ओमराजे के हाथों और पेट पर हमला किया। हमला करने के बाद युवक फरार हो गया। घायल सांसद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस पहुंची है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined