हालात

YSRCP नेता विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि राज्यसभा में उनके छह साल के कार्यकाल में अभी साढ़े तीन साल बाकी हैं, इसके बाद भी उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से अपना इस्तीफा दे दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

वाईएसआरसीपी के नेता वी विजयसाई रेड्डी ने शनिवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ दे दिया। उन्होंने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।

रेड्डी ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि राज्यसभा में उनके छह साल के कार्यकाल में अभी साढ़े तीन साल बाकी हैं, इसके बाद भी उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से अपना इस्तीफा दे दिया है।

धनखड़ से मिलने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है।’’

इससे पहले, वाईएसआरसीपी के नेता मड्डिला गुरुमूर्ति ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी तथा वाई एस जगनमोहन रेड्डी को फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचाने के लिए पार्टी में एकता के महत्व पर बल दिया था।

विजयसाई रेड्डी ने शुक्रवार शाम को कई लोगों को उस वक्त चौंका दिया जब उन्होंने संसद से इस्तीफा देने और राजनीति से हटकर कृषि पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी मंशा की घोषणा की।

गुरुमूर्ति ने यहां रेड्डी के निवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम सभी चाहते हैं कि वह (विजयसाई रेड्डी) हमारी पार्टी में बने रहें। कृपया राजनीति से बाहर न जाएं। आप जैसे अनुभवी लोग पार्टी के लिए जरूरी हैं। जगन को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए मैंने अनुरोध किया कि हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला