फोटो कहानियां

'नो सेफ्टी, नोट ड्यूटी' के नारों के साथ दिल्ली की सड़कों पर रेजिडेंट डॉक्टर, निर्माण भवन को घेरा

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टरों ने दिल्ली में निर्माण भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

फोटो: विपन
फोटो: विपन 
कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या की घटना के खिलाफ आज आठवें दिन भी दिल्ली में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है।
एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी), लोकनायक, जीबी पंत सहित सभी बड़े अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।
इस बीच एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) व दिल्ली के सभी मेडिकल कॉलेजों के आरडीए द्वारा मिलकर सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट के लिए बनाई गई एक्शन कमेटी ने निर्माण भवन के बाहर सोमवार 11 बजे से ओपीडी चलाने का फैसला किया है।
नो सेफ्टी नो ड्यूटी के नारों के साथ दिल्ली के निर्माण भवन के बाहर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया
प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर की हत्या मामले में न्याय देने की मांग की
इसके अलावा प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स कई और प्रकार की तख्तियां लेकर दिल्ली के सड़कों पर उतरे
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने दिल्ली के निर्माण भवन को घेरा

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'