राजनीति

बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

दरअसल विधान परिषद चुनाव में अनंत सिंह ने पार्टी लाइन से हटकर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवार का समर्थन किया था। उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया और जन सुराज उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार भी किया था।

बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप फोटोः IANS

जेडीयू ने मोकामा से विधायक अनंत सिंह को तत्काल प्रभाव से अगले छह वर्षों के लिए पार्टी से बाहर किया

उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया

अनंत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनाव संपन्न होने के एक दिन बाद शनिवार को नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यूनाइटेड) ने मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने अनंत सिंह को तत्काल प्रभाव से अगले छह वर्षों के लिए जेडीयू से बाहर कर दिया है। इसी के साथ उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

दल विरोधी गतिविधि का आरोप

जेडीयू की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अनंत सिंह पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे। उन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया गया है। पार्टी के अनुसार, अनंत सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार के विरोध में प्रचार किया और दूसरे दल के उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर चुनाव अभियान चलाया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता और दल विरोधी गतिविधि मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।

विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा करेगी पार्टी

जेडीयू ने अपने आदेश में यह भी कहा कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष से भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी। वहीं, पूर्व विधायक नीलम देवी पर भी दल विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर उन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

अनंत ने जेडीयू उम्मीदवार नीरज का विरोध किया था

दरअसल, हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने पार्टी लाइन से हटकर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवार का समर्थन किया था। उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया और जन सुराज के पक्ष में प्रचार भी किया था। हालांकि, चुनाव के ठीक पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीरज कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। उस मुलाकात को पार्टी नेतृत्व के नीरज कुमार के साथ खड़े होने के संकेत के रूप में देखा गया था। अब पार्टी द्वारा अनंत सिंह और नीलम देवी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • खेल: तिलक-नितीश की जोड़ी ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास और कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने

  • ,
  • आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने पीस बॉन्ड भरने से किया इनकार, असहमति जताने के अधिकार के हनन पर उठाया सवाल

  • ,
  • सिनेजीवन: करिश्मा के साथ डांस कर रोहित बोले, मेरा दिन बन गया और भतीजे के बर्थडे पर मायके पहुंचीं ऐश्वर्या राय

  • ,
  • जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, विरोध के बीच यूनिवर्सिटी ने सभी क्लासेज ऑनलाइन चलाने की घोषणा की