
बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद महागठबंधन में शामिल मुख्य घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में तेजस्वी यादव को विधानमंडल दल का नेता चुना गया और सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया। साथ ही बैठक में चुनाव में मिली हार की समीक्षा की गई और यह माना गया कि पार्टी लोगों तक अपनी बातों को सही ढंग से पहुंचाने में असफल रही।
Published: undefined
बैठक के बाद आरजेडी नेता संजीव कुमार ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि संजीव कुमार ने कहा कि यह परिणाम नहीं होना था। बिना किसी गड़बड़ी के ऐसा परिणाम नहीं आ सकता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट जाने को लेकर भी योजना बनाई जा रही है। बैठक में फिर से संगठन के लिए जुटने का और संगठन को फिर से मजबूत करने का दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाला परिणाम है।
Published: undefined
वहीं, आरजेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि चुनाव परिणाम में गड़बड़ी हुई है। बैठक में इसे लेकर समीक्षा की गई। लोकतंत्र व्यापार नहीं हो सकता है। किसी को ऐसा अंदाजा नहीं था कि पार्टी की ऐसी हालत होगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को फिर से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में तेजस्वी यादव के अलावा विजयी और हारे उम्मीदवार भी उपस्थित रहे। बैठक में आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मीसा भारती सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
Published: undefined
बता दें कि हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आरजेडी को 25 सीटों पर संतोष करना पड़ा, तो वहीं सहयोगी दल कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन को दो सीटें मिलीं। इंडियन इन्क्लुसिव पार्टी और सीपीएम को एक-एक सीट मिली है। चुनाव में विकासशील इंसान पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined