राजनीति

इस्तीफा मंजूर कराने के लिए नीतीश से लड़ना पड़ा- ललन सिंह ने बताई पर्दे के पीछे की पूरी कहानी

ललन सिंह ने बताया कि 2022 में भी मैंने उनसे अनुरोध किया था कि मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने दें क्योंकि मैं अपने गृह क्षेत्र को समय नहीं दे पा रहा हूं। तब उन्होंने कहा था कि अगर मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया तो वह दीवार पर मेरा सिर पटक देंगे।

ललन सिंह का दावा- इस्तीफा मंजूर कराने के लिए नीतीश से लड़ना पड़ा
ललन सिंह का दावा- इस्तीफा मंजूर कराने के लिए नीतीश से लड़ना पड़ा फोटोः सोशल मीडिया

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मनमुटाव की सारी अटकलों को खारिज करते हुए रविवार को अपने इस्तीफे के पीछे की कहानी बयान करते हुए कहा कि नीतीश से अपना इस्तीफा मंजूर कराने के लिए उन्हें उनसे बहस और लड़ाई करनी पड़ी थी, जो उनके इस्तीफे के फैसले को स्वीकार नहीं कर रहे थे।

ललन सिंह ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र मुंगेर में रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "सीएम नीतीश कुमार मेरे फैसले से सहमत नहीं थे। मैंने उनसे मेरा इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया और कहा कि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम करना है। पार्टी अध्यक्ष के कार्यभार के कारण, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में समय देने में असमर्थ हूं। यदि मैं लगातार वहां नहीं रहूंगा तो मेरा चुनाव अभियान प्रभावित होगा। तब वह सहमत हुए और मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया।''

ललन सिंह ने इस दौरान बताया कि इससे पहले उन्होंने मुझसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। मैं इसके लिए तैयार नहीं था। तब नीतीश जी ने मुझसे कहा कि यदि आप नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, तो मैं आपके किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं करूंगा।

इस दौरान ललन सिंह ने एक और पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 2022 में भी मैंने उनसे अनुरोध किया था कि मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने दें क्योंकि मैं अपने गृह क्षेत्र को समय नहीं दे पा रहा हूं। तब उन्होंने कहा था कि अगर मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया तो वह दीवार पर मेरा सिर पटक देंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत