राजनीति

केरलः सतीशन को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया, पिनराई विजयन होंगे नेता विपक्ष, CPM ने लिया फैसला

केरल विधानसभा में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सतीशन के नाम का प्रस्ताव केरल प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख सनी जोसेफ द्वारा पेश किया गया और वरिष्ठ पार्टी नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन ने इसका समर्थन किया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

केरलः सतीशन को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया, पिनराई विजयन होंगे नेता विपक्ष, CPM ने लिया फैसला
केरलः सतीशन को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया, पिनराई विजयन होंगे नेता विपक्ष, CPM ने लिया फैसला फोटोः @INCKerala

केरल में कांग्रेस विधायक दल ने गुरुवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर वी.डी. सतीशन को विधायक दल का नेता चुन लिया। सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उधर सीपीएम विधायकों की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को विधायक दल का नेता चुना गया। विजयन अब विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।

Published: undefined

मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा सतीशन के नाम की घोषणा के बाद केरल विधानसभा में आयोजित कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में यह प्रस्ताव केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख सनी जोसेफ द्वारा पेश किया गया और वरिष्ठ पार्टी नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन ने इसका समर्थन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला बैठक में अनुपस्थित थे, लेकिन उन्होंने सतीशन के समर्थन में एक पत्र भेजा था।

Published: undefined

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा कई दिनों के मंथन के बाद आज दोपहर में सतीशन को मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद सीएलपी की यह बैठक हुई। पार्टी सूत्रों ने आगे बताया कि पार्टी नेता राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करेंगे और उन्हें यूडीएफ गठबंधन के सहयोगी दलों के समर्थन पत्र सौंपेंगे। खबर है कि सतीशन अपनी कैबिनेट के साथ गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Published: undefined

इस बीच केरल चुनाव में हार के बाद गुरुवार को सीपीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को सीपीएम विधायक दल का नेता चुना। एक बयान के मुताबिक, यह निर्णय सीपीएम की प्रदेश समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक में सीपीएम के महासचिव एम.ए. बेबी और वरिष्ठ नेता ए. विजयराघवन और विजयन शामिल हुए और इसकी अध्यक्षता के. राधाकृष्णन ने की।

सीपीएम विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद, विजयन को केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुने जाने की संभावना है। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके विजयन ने हाल में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की हार के बाद सत्ता खो दी। एलडीएफ के पास वर्तमान में 140 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीटें हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined