राजनीति

लोकसभा चुनावः झारखंड में BJP को झटका, पांच साल बाद फिर RJD में लौटे गिरिनाथ सिंह, चतरा से मिल सकता है टिकट

गिरिनाथ सिंह ने 30 मार्च को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से पटना में मुलाकात की थी। आज आरजेडी में शामिल होने के बाद गिरिनाथ सिंह ने कहा कि वह सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध पार्टी में लौट आए हैं। यह उनके लिए घर वापसी है।

झारखंड में BJP को झटका, पांच साल बाद फिर RJD में लौटे गिरिनाथ सिंह, चतरा से मिल सकता है टिकट
झारखंड में BJP को झटका, पांच साल बाद फिर RJD में लौटे गिरिनाथ सिंह, चतरा से मिल सकता है टिकट फोटोः IANS

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और बिहार-झारखंड की सरकार में मंत्री रहे गिरिनाथ सिंह ठीक पांच साल बाद भगवा पार्टी को छोड़कर फिर से आरजेडी में लौट आए हैं। पार्टी उन्हें चतरा से मैदान में उतार सकती है।

गिरिनाथ सिंह ने मंगलवार को पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनका पार्टी मेंं स्वागत किया। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में चतरा संसदीय सीट से पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Published: undefined

गिरिनाथ सिंह लंबे समय तक झारखंड प्रदेश आरजेडी के अघ्यक्ष रहे हैं। वह 2019 में संसदीय चुनाव के पहले आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। वह उस वक्त चतरा सीट से बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने सुनील सिंह को वहां दोबारा प्रत्याशी बनाया था। इस बार भी वह टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन निराशा हाथ लगी।

Published: undefined

गिरिनाथ सिंह ने 30 मार्च को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से पटना में मुलाकात की थी। इसके बाद से चर्चा थी कि वो आरजेडी में वापसी करेंगे। आरजेडी में शामिल होने के बाद गिरिनाथ सिंह ने कहा कि वह सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध पार्टी में लौट आए हैं। यह उनके लिए घर वापसी है।

Published: undefined

बता दें कि आरजेडी ने झारखंड में पलामू और चतरा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी की है। आरजेडी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने गिरिनाथ सिंह की पार्टी में वापसी करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने उनका पार्टी में स्वागत किया है। संजय यादव ने कहा कि गिरिनाथ सिंह की वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined