राजनीति

मायावती ने यूपी के सभी मंडलों में बनाई मुस्लिम भाईचारा कमेटी, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के मंडल स्तरीय 'मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन' की अलग से विशेष बैठक ली, जिसमें मुस्लिम समाज को बीएसपी से जोड़ने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

मायावती ने यूपी के सभी मंडलों में बनाई मुस्लिम भाईचारा कमेटी, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव
मायावती ने यूपी के सभी मंडलों में बनाई मुस्लिम भाईचारा कमेटी, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव फोटोः IANS

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेलते हुए बुधवार को हर मंडल में दो-दो सदस्यों की मुस्लिम भाईचारा कमेटी बनाई है, जो मुस्लिम समाज में जाकर छोटी-छोटी बैठक करेंगे, उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे और उन्हें सदस्य बनाएंगे।

Published: undefined

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के मंडल स्तरीय 'मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन' की अलग से विशेष बैठक ली, जिसमें मुस्लिम समाज को बीएसपी से जोड़ने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने यूपी के सभी 18 मंडलों में पार्टी के मिशनरी लोगों पर आधारित 2-सदस्यीय मुस्लिम भाईचारा संगठन का गठन किया है, जो मुस्लिम समाज में जाकर और उनकी छोटी-छोटी बैठकें करके बीएसपी में जोड़ने के साथ-साथ उन्हें पार्टी का सदस्य भी जरूर बनाएंगे।

Published: undefined

बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि बीएसपी जाति और धार्मिक द्वेष के आधार पर तोड़े, सताए और पछाड़े जा रहे लोगों के बीच आपसी भाईचारा के आधार पर उन्हें जोड़ने के लिए समर्पित और कटिबद्ध है। बिना किसी भेदभाव के सभी के जानमाल और मजहब की सुरक्षा तथा रोजी-रोटी सहित सम्मान के साथ उन्हें जीने का संवैधानिक हक मिले।

Published: undefined

उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समाज का एकजुटता के साथ, एसपी और कांग्रेस के बजाय, बीएसपी को सीधे ही समर्थन करना जरूरी है ताकि बीजेपी की घातक राजनीति को चुनाव में हराया जा सके। मुस्लिम समाज के एकतरफा समर्थन और वोट देने के बावजूद एसपी, बीजेपी को हराने में विफल रही, यह चुनावी अनुभव से है।

Published: undefined

मायावती ने कहा कि बीएसपी ही वह पार्टी है जो संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर समाज के सभी वंचित वर्गों- दलित, आदिवासी, पिछड़े, मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत है। मायावती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर मुस्लिम समाज के बीच पार्टी की नीतियों को समझाएं और बताएं कि बीएसपी ही वह राजनीतिक ताकत है जो सबको समान अवसर और सम्मान देने की गारंटी देती है।

Published: undefined

बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारी और संगठन के पदाधिकारी आगामी एसआईआर के तहत सक्रिय भागीदारी करें। मायावती ने निर्देश दिया कि प्रत्येक समर्थक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। मायावती ने कहा कि बीएसपी का लक्ष्य सत्ता प्राप्त कर समाज में 'कानून द्वारा कानून का राज' स्थापित करना है, जिससे हर वर्ग को न्याय, सुरक्षा, रोजगार और खुशहाल जीवन मिल सके। बीएसपी का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक समाज के हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान नहीं मिल जाता।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मुंबई एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बिरला को राहुल गांधी का पत्र, सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

  • ,
  • बीजेपी वाले सच्चाई से डरते हैं, इसलिए राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे, हम निलंबन से नहीं डरने वालेः वेणुगोपाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तानी अदालत का इमरान खान की बहन के खिलाफ वारंट जारी और रुस ने तेल खरीद पर किया दावा

  • ,
  • 'टीएमसी विधायकों वाली सीटों से कई मतदाता हटाए जा रहे हैं', ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए