राजनीति

राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का जलवा, बीजेपी का सुपड़ा साफ, मिली सिर्फ इतनी सीटें

राजस्थान नगर निकायों के चेयरपर्सन के चुनावों के परिणाम आ चुके हैं। जिनमें कांग्रेस ने एकतरफा क्लीन स्वीप किया है जबकि भाजपा को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान नगर निकायों के चेयरपर्सन के चुनाव में कांग्रेस ने शानरदार प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को जबरदस्त पटखनी दी है। बीजेपी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। खबर लिखे जाने तक कुल 54 सीटों में से 12 जिलों की 50 सीटों पर परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इन 50 सीटों में से 36 सीटें कांग्रेस को मिली हैं जबकि मात्र 12 सीटें ही बीजेपी को मिल पाई हैं। जबकि इनमें से 2 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के हिस्से आई हैं।

इन 50 निकाय सीटों में 7 नगर परिषद और 43 नगरपालिका की सीटें हैं। नगर परिषद की 7 सीटों में से 5 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं जबकि बीजेपी केवल 1 सीट ही जीत पाई है जबकि 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार के हिस्स्से आई है। जिन 50 सीटों के परिणाम अभी तक आए हैं उनमें 28 पर पुरुष उम्मीदवार और 22 पर महिला उम्मीदवार जीती हैं। नगर निकाय के चुनावों को राजस्थान विधानसभा की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। जिसमें कि कांग्रेस को इकतरफा जीत मिली है।

रविवार को आए परिणामों के अनुसार 12 जिलों में से 6 में कांग्रेस पूरी तरह अपना परचम लहराने में कामयाब रही है। सिर्फ दो जगह निर्दलीयों को 1-1 सीट हासिल हुई। वहीं, अलवर के 6 अध्यक्षों में बीजेपी के 4 और कांग्रेस के 2 रहे।

श्रीगंगानगर में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के ही 4-4 अध्यक्ष चुने गए। वहीं, जोधपुर, कोटा और सवाई माधोपुर में कांग्रेस और बीजेपी को 1-1 अध्यक्ष मिला। इस दौरान भरतपुर के नदबई में 20 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड बना है। यहां कांग्रेस की हरवती देवी ने जीत हासिल की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट