राजनीति

राज्यसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि, राज्य में राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस की ओर से दो उम्मीदवारों राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने नामांकन भरे थे। दोनों को ही शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

Published: undefined

बताया गया है कि रंजीत रंजन को निर्वाचित होने पर निर्वाचन अधिकारी दिनेश शर्मा ने निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदाण किया। राजीव शुक्ला की ओर से सुधीर शुक्ला ने निर्वाचन अधिकारी दिनेश शर्मा से निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर निर्वाचन अधिकारी दिनेश शर्मा ने दोनों को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवं विकास उपाध्याय उपस्थित थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined