राजनीति

यूपी चुनाव: सपा की नई सूची, अब फाजिल नगर से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, केशव मौर्य के खिलाफ अनुप्रिया की बहन मैदान में

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए एक और सूची जारी की है। इसमें हाल में ही भाजपा से बागी हुए मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की सीट बदलकर फाजिल नगर से मैदान में उतारा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए एक और सूची जारी की है। इसमें हाल में ही भाजपा से बागी हुए मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की सीट बदलकर फाजिल नगर से मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से टिकट दिया गया है। जबकि सिराथू विधानसभा से उपमुख्यमंत्री केशव के खिलाफ पल्लवी अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी को मैदान में उतारा है।

Published: 02 Feb 2022, 2:25 PM IST

सरोजनी नगर सीट पर घमासान मचा था। पति-पत्नी की लड़ाई में जहां महिला कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह का सरोजनीनगर से टिकट कट गया है। वहीं सपा ने यहां से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर भाजपा सरकार में मंत्री स्वाति व उनके पति भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के बीच चल रही आपसी खींचतान का आखिरकार दंपती को ही नुकसान उठाना पड़ा है। स्वाति और दयाशंकर दोनों ही सरोजनी नगर सीट से अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे थे। बीते दिनों स्वाती का एक आडियो भी वायरल हो गया था, जिसमें दंपती के बीच रिश्तों में खटास खुलकर सामने आ गई थी। इसके बाद से ही स्वाति का टिकट कटने की चर्चा थी। पार्टी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए, दोनों में से किसी को भी टिकट न देने का निर्णय किया।

Published: 02 Feb 2022, 2:25 PM IST

एक दिन पूर्व ही ईडी लखनऊ के ज्वाइंट डायरेक्टर के पद से वीआरएस लेने वाले राजेश्वर सिंह को भाजपा ने सरोजनी नगर सीट से प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने सरोजनीनगर से जलीस खां को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या को कुशीनगर के फाजिलनगर क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। मौर्य पहले पडरौना से विधायक थे। पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के काग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद से ही स्वामी प्रसाद मौर्या के सीट बदलकर फाजिलनगर से लड़ने की चर्चा जोर पकड़ रही थी। कहा जा रहा था कि आरपीएन सिंह के भाजपा में आने के बाद जमीनी स्तर पर बदले समीकरणों को देखते हुए भाजपा छोड़कर सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट से ताल ठोंक सकते हैं। यह सीट चनऊ और कुशवाहा बहुल बताई जाती है। कहा जाता है कि यह क्षेत्र जातिगत समीकरणों के लिहाज से स्वामी प्रसाद मौर्या के काफी अनुकूल है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने पिछला चुनाव चुनाव पडरौना सदर सीट से लड़ा था।

Published: 02 Feb 2022, 2:25 PM IST

समाजवादी पार्टी ने कौशांबी की सिराथू सीट से अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है। यह हाट सीट सपा और अपना दल कमेरावादी के गठबंधन के खाते में गई है। यहां से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट से चुनावी मैदान में हैं। अब देखना यह है कि सिराथू की जनता किसके साथ चलती है। सपा और बसपा ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। बसपा ने यहां से संतोष कुमार त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Published: 02 Feb 2022, 2:25 PM IST

सिराथू विधान सभा सीट पर पल्लवी पटेल के आने से मुकाबला रोचक हो गया है। खास बात यह है कि पल्लवी अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं। अनुप्रिया भाजपा के खेमे में हैं। वहीं पल्लवी पटेल सपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 02 Feb 2022, 2:25 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 02 Feb 2022, 2:25 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर पद से हटाया, उनके उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • मायावती का चौंकाने वाला फैसला, भतीजे आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • 'अग्निवीर योजना को खत्म और जीएसटी में संशोधन करेंगे', राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया आदिवासियों को धोखा देने का आरोप

  • ,
  • दुनियाः इजरायली सेना ने रफा पर किया हमला, 20 की मौत और पाकिस्तान ने टारगेटेड हत्याओं के पीछे भारत का हाथ बताया

  • ,
  • लोकसभा चुनावः महाराष्ट्र के सोलापुर में पोलिंग बूथ पर शख्स ने 3 EVM को लगाई आग, मचा हड़कंप