राजनीति

बिहार में बदलाव की बयार! लालू के जन्मदिन पर मांझी से मिले तेजप्रताप, जानें क्या हैं इसके मायने

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को उनके पुत्र और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन रामं मांझी के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को उनके पुत्र और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन रामं मांझी के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इन दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बात हुई है। दोनों नेता इसे हालांकि पारिवारिक मुलाकात बता रहे हैं, लेकिन इस मुलाकात के बाद सियासी गर्मी बढ गई है।

तेजप्रताप यादव दोपहर में सरकार में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से मिलने उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच एक बंद कमरे में बातचीत हुई है। मुलाकात के बाद मांझी ने कहा कि यह एक पारिवारिक मुलाकात थी। इस बीच, सूत्रों का कहना है कि मांझी राजद प्रमुख लालू प्रसाद से फोन पर बात भी की है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

इससे पहले मांझी ने अपने ट्विटर हैंडल से भी लालू प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उनके दीघार्यु और सदैव मुस्कुराते रहने की कामना की।

गौरतलब है कि सत्ताधारी राजग में शामिल मांझी पिछले कई दिनों से केंद्र और राज्य सरकार को विभिन्नन मुद्दों पर घेरते हुए नसीहत दे रहे हैं। ऐसे में तेजप्रताप और मांझी का मिलने से राज्य में सरगर्मी तेज हो गई है तथा तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

बता दें कि चारा घोटाला में जमानत मिलने के बाद लालू प्रसाद बिहार नहीं आए हैं। लालू प्रसाद के बिहार आने के बाद राज्य के सियासत के और गर्म होने की संभवना व्यक्त की जा रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Jun 2021, 4:49 PM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति