राजनीति

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार शाम को बंगाल विधानसभा पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने स्पीकर के ना होने पर सचिवालय को अपना इस्तीफा सौंपा। उनके ममता बनर्जी से मतभेद की खबरें कई दिनों से चल रही थी। कहा जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

अधिकारी के इस्तीफे पर बीजेपी के उपाध्यक्ष मुकुल राय ने कहा है कि जिस दिन उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, मैंने कहा था कि अगर वह टीएमसी छोड़ देते हैं तो मुझे खुशी होगी और हम उनका स्वागत करेंगे। आज उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और मैं उनके निर्णय का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ताश के पत्तों के घर की तरह ढह रही है। रोज उनकी पार्टी से कोई नेता हमारी पार्टी में शामिल होने आ जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Dec 2020, 4:56 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश