राजनीति

क्या पवन सिंह काराकाट से वापस लेंगे नामांकन! मां के भी पर्चा दाखिल करने पर चर्चाओं का बाजार गर्म

सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार करने वाले पवन सिंह को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने काराकाट में एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने की सख्त हिदायत दी है।

पवन सिंह काराकाट से वापस लेंगे नामांकन! मां के भी पर्चा दाखिल करने पर चर्चाओं का बाजार गर्म
पवन सिंह काराकाट से वापस लेंगे नामांकन! मां के भी पर्चा दाखिल करने पर चर्चाओं का बाजार गर्म फोटोः सोशल मीडिया

बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के बाद उनकी मां प्रतिमा पुरी ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मां के नामांकन के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि पवन सिंह यहां से अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। चर्चा है कि बीजेपी ने पवन सिंह को कड़ा संदेश दिया है।

हालांकि, पवन सिंह और उनकी मां दोनों ने ही चुनाव लड़ने या न लड़ने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। काराकाट लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने सीपीआई (एमएल) के राजाराम सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है।

अचानक पवन सिंह की मां के नामांकन दाखिल करने के बाद इस तरह की अटकलें हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्य पवन सिंह नामांकन वापस ले सकते हैं, इसलिए उनकी मां प्रतिमा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार करने वाले पवन सिंह को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने काराकाट में एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने की हिदायत दी है।

समझा जाता है कि पवन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन का फैसला लेने से पहले लोकसभा टिकट के लिए आरजेडी जैसे विपक्षी दलों के साथ बातचीत की थी। काराकाट लोकसभा सीट पर नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है। यहां मतदान एक जून को होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार