राजनीति Rajneeti

सृजन घोटाले में फंसी बिहार सरकार 

बिहार में हुए सृजन घोटाले में आए दिन कोई न कोई नई बात सामने आ रही है। सृजन घोटाले में गिरफ्तार एक आरोपी की इलाज के दौरान मौत भी हो गई है।

सृजन घोटाले को लेकर सवालों के घेरे में नीतीश कुमार और सुशील मोदी / फोटो: Getty images
सृजन घोटाले को लेकर सवालों के घेरे में नीतीश कुमार और सुशील मोदी / फोटो: Getty images 

बिहार में सृजन घोटाले पर सियासत जारी है। आए दिन इस मामले में कोई न कोई नई बात सामने आ रही है। सृजन घोटाले में गिरफ्तार एक आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घोटाले के आरोप में जिला कल्याण विभाग से मृतक महेश मंडल को निलंबित कर दिया गया था। उन्हें 13 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। जेल में महेश मंडल ने तबीयत खराब होने की बात कही, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सृजन घोटाले में आरोपी महेश मंडल की मौत के बाद बिहार की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लालू यादव ने दावा किया है कि मृतक आरोपी जेडीयू के एक अमीर नेता के पिता थे। लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी की शरण में इसलिए गए कि घोटाले के आरोपों से बचा जा सके। लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने पूछा कि मेगा स्कैम की जानकारी होने के बावजूद सरकार ने पहले जांच के आदेश क्यों नहीं दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले में सरकारी खजाने से 15 हजार करोड़ रुपए लूटे गए हैं।

कांग्रेस ने भी भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश कुमार की जीरो टोलरेंस के दावे पर सवाल उठाया है। इस मामले में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सृजन घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Aug 2017, 3:21 PM IST

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है