विज्ञान

क्या होता है पुरुषों में होने वाला इरिटेबल मेल सिंड्रोम, क्या है लक्षण, कैसे पाएं छुटकारा, जानिए

डॉ. बताते हैं कि ऐसी स्थिति में पुरुषों में थकान, कमजोरी, अनिद्रा की समस्या, सेक्स की इच्छा का न होना, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाना, चिड़चिड़ापन हो जाना, मांसपेशियों की कमी, काम में मन न लगना, निर्णय लेने में कठिनाई जैसी स्थिति पैदा होती है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS Sachin Kumar

जब कभी-भी मूड स्विंग का जिक्र होता है, तो हम इसे हमेशा महिलाओं से ही जोड़कर देखते हैं। हम इसे कभी पुरुषों से जोड़कर देखने की जहमत नहीं उठाते हैं, चूंकि कई लोगों की यह धारणा बन चुकी है कि मूड स्विंग की समस्या सिर्फ महिलाओं में ही देखने को मिल सकती है। लेकिन, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। डॉक्‍टर इस बात को स्वीकार करते हैं कि जिस तरह से महिलाओं में मूड स्विंग की स्थिति पैदा होती है, ठीक उसी तरह से पुरुषों में भी मूड स्विंग की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

Published: undefined

इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आईएएनएस ने सीके बिरला अस्पताल के डॉ. ऋषि राज वोहरा से खास बातचीत की।

डॉ. वोहरा बताते हैं कि ‘इरिटेबल मेल सिंड्रोम’ वैज्ञानिक रूप से मान्यता प्राप्त स्थिति है, जो आमतौर पर पुरुषों में देखने को मिलती है। यह स्थिति हार्मोनल रूप में असंतुलन और विशेष रूप से टेस्टोस्टेरोन के उतार चढ़ाव के कारण होती है। ऐसी स्थिति में पुरुषों में मूड स्विंग की समस्या देखने को मिलती है।

Published: undefined

डॉ. बताते हैं कि ऐसी स्थिति में पुरुषों में थकान, कमजोरी, अनिद्रा की समस्या, सेक्स की इच्छा का न होना, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाना, चिड़चिड़ापन हो जाना, मांसपेशियों की कमी, काम में मन न लगना, निर्णय लेने में कठिनाई जैसी स्थिति पैदा होती है।

डॉ. वोहरा के मुताब‍िक, ‘इरिटेबल मेल्‍स सिंड्रोम’ किसी भी उम्र के व्यक्ति को सकता है। यह चक्रिय नहीं होता है। आसान भाषा में कहे तो इसकी अपनी कोई समय अवधि नहीं होती है। यह किसी भी उम्र में और कितने भी समय के लिए हो सकता है।

Published: undefined

वो बताते हैं कि किसी भी पुरुष में इस तरह की स्थिति उसके आहार, खाना पान, उसकी जीवनशैली पर निर्भर करता है।

 डॉ. बताते हैं कि अगर आप अपनी जीवन शैली ठीक रखें, तो आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपना खानपान ठीक रखना चाहिए। इसके साथ ही मानसिक संतुलन बनाकर रखना चाहिए।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!