सोशल वायरल

तेजस्वी यादव के दावे के बाद नीतीश के मंत्री की तस्वीर शराब के साथ वायरल!

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बिहार सरकार के एक मंत्री शराब के साथ दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस तस्वीर में राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंद प्रसाद हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया शराब के साथ बिहार के मंत्री की कथित तस्वीर वायरल

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के दावे के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बिहार सरकार के एक मंत्री शराब के साथ दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस तस्वीर में राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंद प्रसाद हैं। वायरल तस्वीर में मंत्री के सामने टेबल पर शराब, ड्राई फ्रूट और सेब के साथ कई चीजें रखी हुई हैं।

इस तस्वीर के जरिए राज्य में शराबबंदी को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। वायरल तस्वीर की सच्चाई क्या है, यह किसी को नहीं पता। तस्वीर कब की है और कहां पर ली गई है, इसे लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इस तस्वीर के वायरल होने से 2 दिन पहले ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए दावा किया था कि उनके पास बिहार सरकार के कुछ मंत्रियों की शराब के साथ तस्वीरें हैं, जिससे राज्य में शराबबंदी की पोल खुलती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Mar 2018, 12:29 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के आह्वान के बाद सड़कों पर उतरे लोग, दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया

  • ,
  • नीले ड्रम कांड के बाद सांप कांड में आया बड़ा फैसला: पति की हत्या करने वाली रविता और उसके प्रेमी को फांसी की सजा

  • ,
  • अभिनेता इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर हुई बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • हनी सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने हुए पेश, सेल ने मोहलत देने से किया था इनकार

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी फिर महंगे, आयात में रिकॉर्ड गिरावट के बीच बाजार में तेजी क्यों?