सोशल वायरल

आर्मी डे रिहर्सल के दौरान ध्रुव हेलीकॉप्टर से गिरने के बाद तीन जवान घायल, वीडियो वायरल

9 जनवरी को दिल्ली के आर्मी परेड ग्राउंड पर ध्रुव हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे उतरते वक्त 3 जवान हादसे का शिकार हो गए। उस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया आर्मी डे के रिहर्सल के दौरान 3 जवान हादसे का शिकार हो गए 

दिल्ली के आर्मी परेड ग्राउंड पर ध्रुव हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे उतरते वक्त 3 जवान हादसे का शिकार हो गए। हेलीकॉप्टर के सहारे रस्सी से उतरते वक्त 2 जवानों के उपर 1 जवान गिर गया। तीनों जवान को मामूली चोटें आई। ये हादसा 9 जनवरी को हुआ था, आर्मी डे को लेकर जवान तैयारी कर रहे थे। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल चुका है।

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर से लगी रस्सी टूटने की वजह से जवान गिरकर जख्मी हो गए हैं। सेना की ओर से इस मामले पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सेना ने कहा है कि 9 जनवरी को हुए हादसे में जो 3 जवान घायल हुए हैं, वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सेना ने इस घटना के पीछे हेलीकॉप्टर की तकनीकी खामी को अहम वजह बताया है।

सेना दिवस भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा के सम्मान में 1949 से मनाया जाता है। इस दौरान हर वर्ष सेना के सभी कमांड हेडक्वार्टर और देश की राजधानी दिल्ली में आर्मी परेड और कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत