सोशल वायरल

पढ़ाने के नाम पर बच्चे की पिटाई, कई हस्तियों ने सोशल साइट्स पर जताया दुख

एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बच्ची अपनी मां से रोते हुए प्यार से पढ़ाने की विनती कर रही है। वीडियो को कई हस्तियों ने अपने सोशल साइट्स पर शेयर किया है और बच्ची के प्रति सहानुभूति जताई है।

रोती हुई बच्ची/ फोटो: Twitter
रोती हुई बच्ची/ फोटो: Twitter 

हर मां-बाप की इच्छा होती है कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा हो। लेकिन क्या बच्चे की पिटाई कर पढ़ाई के लिए दबाव बनाना सही है? एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें बच्ची अपनी मां से रोते हुए प्यार से पढ़ाने की विनती कर रही है। इस वीडियो को कई हस्तियों ने अपने सोशल साइट्स पर शेयर किया है और बच्ची के प्रति सहानुभूति जताई है।

सोशल साइट्स पर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि बच्चों के परिजनों से अनुरोध है कि वे हर समय अपने बच्चों के साथ संयम के साथ पेश आएं। हर बच्चा अपने तरीके से सीखता है ।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बच्चे को पढ़ाने की जिद के आगे उसके दर्द और गुस्से को नजरअंदाज कर दिया गया। यह बात बहुत हैरान करने वाली और दुख पहुंचाने वाली है। इस तरह कभी कोई भी बच्चा पढ़ नहीं सकता।

फोटो: Instagram

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो

  • ,
  • मनमोहन सिंह सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में थे, उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड अलग था: सोनिया गांधी