सोशल वायरल

विराट-अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन: खिलाड़ियों और सितारों से जगमगाई महफिल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का दूसरे रिसेप्शन मुंबई में चल रहा है। इसमें खेल और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हैं। 

फोटो सोशल मीडिया
फोटो सोशल मीडिया मुंबई रिसेप्शन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तना विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दूसरा रिसेप्शन मुंबई के होटल सेंट रेगिस मंगलवार को हुआ। रिसेप्शन में अनुष्का स्लीवलेस चोली और लहंगा में नजर आईं, तो विराट क्रीम कलर के ट्राउजर के साथ ब्लैक कोट पहने दिखे।

इस रिसेप्शन में खेल और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राजू हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी पत्नी के साथ, पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल पत्नी के साथ, क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे कपल, जसप्रीत बुमराह कपल को बधाई देने सेंट रेगिस होटल पहुंच चुके हैं।

बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान के भी पहुंचने की संभावना है। दोनों ने इस रिसेप्शन में 600 मेहमानों को आमंत्रित किया है।

इससे पहले दोनों ने पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में रखा था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली समेत रिश्तेदार और करीबी लोग मौजूद रहे थे। बता दें कि दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी।

अनुष्का शर्मा और विराट करीब 5 बजे होटल पहुंच गए। यहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। तय शेडयूल के मुताबिक, रिसेप्शन से पहले अनुष्का और विराट मीडिया से रूबरू हुए और फोटोज के लिए पोज दिए।

माना जा रहा है कि मुंबई रिसेप्शन का जश्न देर रात 3 बजे तक चलेगा। लोअर परेल में 40 मंजिला हाईराइज होटल सेंट रेगिस के आठवें फ्लोर पर स्थित 'एस्टर बालरूम' में रिसेप्शन का इंतजाम किया गया है। 'एस्टर बालरूम' करीब 65 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है। यह क्रिस्टल झूमरों से जा है। बैंक्वट हॉल के बगल में बने लंबे-चौड़े कॉरिडोर में बुफे रखा गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Dec 2017, 10:06 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी, पेपर लीक-छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी

  • ,
  • RML हेल्थ बुलेटिन: CJP प्रदर्शन में घायल युवती की हालत स्थिर, वेंटिलेटर से हटाया गया

  • ,
  • दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल