खेल

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी टीम पहुंची घर, एयरपोर्ट का नजारा देखकर खिलाड़ी रह गए दंग

पाक खिलाड़ियों के आने पर किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो और कोई विरोध-प्रदर्शन भी ना होने पाए इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद थी। खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा के साथ उनके घर तक पहुंचाया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 से बाहर होने के बाद पाक क्रिकेट टीम रविवार को स्‍वदेश लौट आई। कप्‍तान सरफराज अहमद के नेतृत्‍व में टीम कराची एयरपोर्ट पहुंची। पाकिस्तान क्रिकेट फैंस ने भारत से मिली हार और वर्ल्ड कप से बाहर होने पर टीम को सोशल मीडिया पर जमकर कोसा था और ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि अगर ये टीम स्वदेश लौटेगी तो खिलाड़ियों को साथ कुछ अनहोनी हो सकती है, लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

पाक खिलाड़ियों के आने पर किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो और कोई विरोध-प्रदर्शन भी ना होने पाए इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद थी। लेकिन पाक खिलाड़ियों को लेकर एयरपोर्ट पर नजारा अलग था। एक और उनके लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी तो दूसरी ओर फैंस उनका गर्मजोशी से स्‍वागत करने के लिए कई घंटों से खड़े थे। वहीं खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा के साथ उनके घर तक पहुंचाया गया।

वही पाकिस्‍तान पहुंचने के बाद सरफराज ने प्रेस कांफ्रेंस की और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्‍होंने कहा कि टीम ने पहले मैच की हार के बाद रनरेट के मसले को समझा। बाद में इसे सुधारने की कोशिश भी की लेकिन पिचों से मदद नहीं मिली।

वहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सरफराज ने एक पत्रकार को बांग्‍लादेश के लिए बंगाली शब्‍द इस्‍तेमाल करने के लिए फटकार भी लगाई। एक टीवी रिपोर्टर ने सरफराज से पूछा था कि बंगालियों के खिलाफ टीम मैनेजमेंट ने शोएब मलिक को फेयरवेल का मौका क्‍यों नहीं दिया? इस पर सरफराज बोले, “प्‍लीज यह शब्‍द इस्‍तेमाल मत करिए। यह आपके लिए सोशल मीडिया पर परेशानी खड़ी कर सकता है। मुझे लगता है कि आपको उन्‍हें बांग्‍लादेश कहना चाहिए। आप आपत्तिजनक शब्‍द इस्‍तेमाल कर रही हैं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Jul 2019, 11:48 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट