खेल

अंबाती रायडू ने संन्यास लिया वापस, कहा- भावनाओं में बहकर जल्दबाजी में लिया था फैसला, इन्हें कहा शुक्रिया

क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अपने संन्यास पर एक और यू-टर्न लियाहै। वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिलने से नाराज होकर क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रायडू अब घरेलू क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उन्होंने पत्र लिखकर सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होने की जानकारी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने के बाद संन्यास का ऐलान करने वाले अंबाती रायुडू ने वापसी का ऐलान कर दिया है। रायडू ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) को एक ई-मेल कर के बताया, “वह सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।”

उन्होंने लिखा, “मैं (अंबाती रायडू) आपके नोटिस में लाना चाहता हूं कि मैं संन्यास से वापसी कर के सभी फॉर्मेट में हैदराबाद के लिए खेलना चाहता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि मैं आईपीएल की अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स, पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और पू्र्व बॉलिंग ऑलराउंडर नोएल डेविड को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने कठिन समय में मेरा साथ दिया। रायडू ने कहा कि इन लोगों ने मुझे ये एहसास कराया कि, मेरे पास पर्याप्त क्रिकेट बचा है और संन्यास जल्दीबाजी में और भावनात्मक स्थिति में लिया गया फैसला था।”

दरअसल, अंबाती रायडू को 4 नंबर की बल्लेबाजी के लिए वर्ल्ड कप टीम में प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन वर्ल्ड कप टीम में चयन नहीं होने पर वे नाराज थे। उनकी जगह पर विजय शंकर को खिलाया गया था। इसी फैसले से नाराज होते हुए रायडू ने जुलाई में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर दी।

अंबाती रायुडू के खेल की बात करे तो रायडू ने भारत के लिए 55 वनडे खेले हैं। जिनमें उन्होंने 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं। रायडू ने अपने करियर में 3 शतक और 10 अर्द्धशतक जड़े है। इसके अलावा रायडू भारत के लिए 6 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Aug 2019, 1:27 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट