खेल

Asia Cup 2025: भारत का मुकाबला कमजोर ओमान से, पिच और मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

भारत ने टी20 फॉर्मेट में अब तक कभी ओमान के खिलाफ कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन टीम इंडिया के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उसके सामने ओमान की टीम बेहद कमजोर नजर आती है।

कमजोर ओमान से भारत का मुकाबला
कमजोर ओमान से भारत का मुकाबला फोटो: IANS

टीम इंडिया एशिया कप 2025 के अपने अंतिम लीग मैच में शुक्रवार को ओमान से भिड़ने वाली है। पाकिस्तान के साथ मीडिया में चर्चा में बने रहने वाले मुकाबले के बाद भारतीय टीम आज मैदान पर होगी। यह मुकाबला आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-4 चरण से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों को परखेगी। भारतीय टीम की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाते हुए अगले दौर में पहुंचने की होगी।

Published: undefined

भारत और ओमान के बीच पहला टी20 मुकाबला 

 भारत ने टी20 फॉर्मेट में अब तक कभी ओमान के खिलाफ कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन टीम इंडिया के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उसके सामने ओमान की टीम बेहद कमजोर नजर आती है। ऐसे में शुक्रवार को खेले जाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है।

Published: undefined

सुपर 4 में टीम इंडिया

भारतीय टीम इस समय ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर है। भारत ने यूएई के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान का शानदार आगाज किया। इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा।

दूसरी ओर, ओमान की टीम शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाकर खिताबी रेस से बाहर है। इस टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध 93 रन से हार का सामना किया, जिसके बाद यूएई ने उसे 42 रन से शिकस्त दी।

Published: undefined

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इस मुकाबले में टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शुभमन गिल से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल अपनी गेंदबाजी से विपक्षी खेमे को परेशान कर सकते हैं।

 दूसरी ओर, ओमान की टीम को जतिंदर सिंह और विनायक शुक्ला से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में आमिर कलीम और समय श्रीवास्तव टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Published: undefined

मौसम और पिच

दुबई की तुलना में आबू धाबी की पिच स्पिनर्स के लिए कम मददगार है। शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जिसके बाद पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो सकती है। आबू धाबी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

Published: undefined

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

 ओमान की टीम: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, हसनैन शाह, शाह फैसल, जितेन रामानंदी, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, करण सोनावले, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद इमरान, जिक्रिया इस्लाम, नदीम खान, सुफियान यूसुफ।

 आईएएनएस के इनपुट के साथ 

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined