खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप: सिंधु और श्रीकांत आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में

2016 में रियो ओलंपिक खेलों में रजत पदक और टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधु ने हमवतन आकर्षी कश्यप को 29 मिनट के मुकाबले में 21-14, 21-10 से हराया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु और पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत अपने-अपने दूसरे दौर के मैच सीधे गेम में जीत कर ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

2016 में रियो ओलंपिक खेलों में रजत पदक और टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधु ने हमवतन आकर्षी कश्यप को 29 मिनट के मुकाबले में 21-14, 21-10 से हराया।

Published: undefined

श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 इवेंट में क्वेसेंटर के कोर्ट 3 में दूसरे दौर के मैच में चीनी ताइपे के सु ली यांग को 21-10, 21-17 से हराकर समान रूप से आसान जीत दर्ज की।

आकर्षी के साथ सिंधु की यह पहली भिड़ंत थी और अधिक अनुभवी खिलाड़ी ने पूरे मैच में बढ़त बनाए रखी और एक आरामदायक जीत के लिए दबाव डाला। प्रतियोगिता में पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु का अगला मुकाबला मलेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त बेइवेन झांग से होगा, जो हुआंग यू-हसुन के खिलाफ दूसरे गेम में कड़ी टक्कर के साथ 19-21, 21-10, 21-12 से जीत के बाद अंतिम-आठ चरण में पहुंचीं। 

पहले दौर में जापान के केंटा निशिमोटो को 21-18, 21-7 से हराने वाले श्रीकांत का मुकाबला भारत के प्रियांशु राजावत और चीनी ताइपे के वांग त्ज़ु वेई के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 20 से अधिक लोग घायल, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

  • ,
  • FIFA WC 2026: 'बिल्ड-अप प्ले बहुत धीमा था', विश्व कप से बाहर होने के बाद जर्मनी में गहरी निराशा