खेल

पैरालंपिक में अवनि लेखरा ने गोल्ड पर लगाया निशाना, 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में जीता मेडल

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में स्वर्ण पदक जीता।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को 249.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 में टोक्यो पैरालंपिक खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। 19 वर्षीय अवनि को 2012 में एक कार दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी। अवनि ने फाइनल के लिए सातवें स्थान पर क्वालीफाई किया, लेकिन फाइनल में शानदार प्रयास के साथ शीर्ष पर पहुंच गई।

चीन की महिला शूटर झांग कुइपिंग 248.9 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि यूक्रेन की इरिना शेतनिक ने कुल 227.5 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में पांचवा पदक जीत लिया है। इससे पहले आज ही पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 वर्ग में योगेश काथुनिया ने रजत पदक जीता।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Aug 2021, 8:55 AM IST

  • खेल: सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर शास्त्री-गावस्कर और रहाणे ने जताई नाराजगी और निकोल्स के कायल हुए निकोल्स

  • ,
  • तमिलनाडु चुनाव में स्टालिन को हराने वाले टीवीके विधायक वीएस बाबू का निधन, दो महीने से अस्पताल में थे भर्ती

  • ,
  • इंदिरा गांधी की जयंती पर सोनिया गांधी ने शेयर की 'आयरन लेडी' के साथ जुड़ी अपनी यादें, प्रियंका ने दादी के साहस को सराहा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • इंदिरा गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल गांधी, लिखा- 'दादी असाधारण, निडर और दृढ़ निश्चयी थीं'