खेल

मैच पर पड़ी कोरोना की मार, पुणे में वनडे सीरीज के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में नहीं मिलेगी एंट्री

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज पुणे में 23, 26 और 28 मार्च को खेले जाएंगे। लेकिन महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए इन मैचों को खाली स्टेडियम में आयोजित कराने का फैसला किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज पुणे में खेली जाएगी और इस सीरीज के आयोजन के लिए महाराष्ट्र सरकार से हरी झंडी मिल गई है। हालांकि तीनों मैच बिना दर्शकों के ही खेले जाएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज पुणे में 23, 26 और 28 मार्च को खेले जाएंगे। लेकिन महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए इन मैचों को खाली स्टेडियम में आयोजित कराने का फैसला किया है।

यह फैसला महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष विकास काकातकर की मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के गवनिर्ंग काउंसिल के अध्यक्ष मिलिंद नार्वेकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया।

एमसीए ने कहा, " मौजूदा समय में महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को गंभीरता से लेते हुए इन मैचों को बिना दर्शकों के ही आयोजित कराने को मंजूरी दी गई है।"

भारत और इंग्लैंड की टीम अहमदाबाद में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के बाद पुणे में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति