खेल

FIFA World Cup: फीफा विश्व कप में एक और एशियाई टीम ने किया बड़ा उलटफेर, जापान ने जर्मनी को 2-1 से किया चित

जापान ने फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप चरण मैच में दूसरा बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को 2-1 से खलीफा इंटरनेशनलस्टेडियम में खेले गए मैच में हराया। टूर्नामेंट में दो दिनों में साउदी अरब के बाद दूसरे एशियाई देश ने बड़ा कारनामा किया है।

फोटो: @FIFAWorldCup
फोटो: @FIFAWorldCup 

जापान ने फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप चरण मैच में दूसरा बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को 2-1 से खलीफा इंटरनेशनलस्टेडियम में खेले गए मैच में हराया। टूर्नामेंट में दो दिनों में साउदी अरब के बाद दूसरे एशियाई देश ने बड़ा कारनामा किया है। जापान की ओर से रित्सु दोन (75वें मिनट) और तकुमा असानो (83वें मिनट) ने टीम को जिताने वाले गोल दागे। वहीं, इल्के गुंडोगन (33वें मिनट) ने पेनल्टी के माध्यम से जर्मनी के लिए एकमात्र गोल किया।

पहले हाफ में, जर्मनी ने जापान पर हावी होकर शानदार खेल दिखाया। शुरुआत से ही जर्मन खिलाड़ी अटैक के मूड में नजर आए। इस क्रम में इल्के गुंडोगन (33वें मिनट) ने पेनल्टी के माध्यम से जर्मनी के लिए पहला गोल किया। वहीं, दूसरी तरफ जापान मौके बनाने में संघर्ष करते नजर आया।

दूसरे हाफ में, जापान ने पलटवार करते हुए जर्मनी को मैच से बाहर कर दिया, क्योंकि उन्होंने पूरे दमखम से जर्मन खिलाड़ी पर दबाव बनाया। इस दौरान, जापान के खिलाड़ी ज्यादातर मौके पर गेंद पर नियंत्रण करते दिखें और मौके भी उन्होंने ज्यादा बनाए।

जिसका ईनाम भी उन्हें रित्सु दोन (75वें मिनट) और तकुमा असानो (83वें मिनट) के गोल के रूप में मिला। अंतिम सिटी बजने तक जापान, जर्मनी से आगे रहा और आखिरी में मैच को 2-1 से अपने नाम करने में सफल रहा। टूर्नामेंट में दो दिनों में साउदी अरब के बाद दूसरे एशियाई देश ने बड़ा कारनामा किया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CJP के सौरव-आशुतोष को क्राइम ब्रांच का समन, सऊदी में हूतियों की बमबारी के बीच अमेरिका का बड़ा कदम

  • ,
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नए खुलासे! दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी

  • ,
  • 'अभिव्यक्ति से डरा सत्ताधारी व्यक्ति अपनी ताकत पहले ही खो चुका होता है', बेटे रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटने पर प्रियंका

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना 1.28% फिसला, चांदी में ₹5,600 से ज्यादा की गिरावट, आगे और टूटेंगे भाव?

  • ,
  • 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', पेरिस हिंसा पर ट्रंप के दावों पर भड़के मैक्रों