खेल

IND vs NZ: 70 रन पर 5 विकेट, फिर न‍िकोल्स-फ‍िल‍िप्स की 173 रन की साझेदारी, और फिर पंत-पडिक्कल से हो गया भारी मिस्टेक?

70 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम को निकोलस और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन फिलिप्स ने संभाल लिया है। दोनों ने अब तक नाबाद 173 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 5 विकेट पर 243 तक पहुंचा दिया है।

IND vs NZ: 70 रन पर 5 विकेट, फिर न‍िकोल्स-फ‍िल‍िप्स की 173 रन की साझेदारी, और फिर पंत-पडिक्कल से हो गया भारी मिस्टेक? (फोटो: @BLACKCAPS)
IND vs NZ: 70 रन पर 5 विकेट, फिर न‍िकोल्स-फ‍िल‍िप्स की 173 रन की साझेदारी, और फिर पंत-पडिक्कल से हो गया भारी मिस्टेक? (फोटो: @BLACKCAPS) 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 243 रन बना लिए हैं।

पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों का रहा जलवा

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान टॉम लैथम और डेवन कोनवे जल्दी आउट हो गए। लैथम 0 और कोनवे 4 के स्कोर पर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हेनरी निकोलस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रचिन रवींद्र (15), डेरिल मिशेल (1) और विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (5) के विकेट गिरने से टीम की मुश्किलें बढ़ गईं।

 निकोलस-फिलिप्स ने न्यूजीलैंड को संभाला

70 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम को निकोलस और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन फिलिप्स ने संभाल लिया है। दोनों ने अब तक नाबाद 173 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 5 विकेट पर 243 तक पहुंचा दिया है। दोनों बल्लेबाजों ने दो सेशन तक भारतीय टीम को विकेट से दूर रखा है। इस साझेदारी की वजह से कीवी टीम मुश्किल से निकलकर सम्मानजनक स्थिति में पहुंची है।

 हेनरी निकोलस ने बेहतरीन शतक लगाया है। निकोलस 221 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 113 रन बनाकर खेल रहे हैं। निकोलस का यह 12वां टेस्ट शतक है। ग्लेन फिलिप्स भी शतक के करीब हैं। फिलिप्स 182 गेंदों का सामना करने के बाद 94 रन पर खेल रहे हैं। मैच के दूसरे दिन फिलिप्स के शतक पर नजर रहेगी।

 पंत-पडिक्कल से हो गया भारी मिस्टेक?

फिलिप्स और निकोलस ने भारत को इस टेस्ट में बैकफूट पर धकेल दिया है। हालांकि निकोलस ने एक मौका दिया था। भारतीय टीम के लिए 73.3 ओवर में एक मौका आया। उस समय निकोल्स 103 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में चली गई। डीप स्क्वायर लेग पर देवदत्त पडिक्कल कैच लेने के लिए तैयार थे।

लेकिन ऋषभ पंत भी कैच पकड़ने के लिए उसी दिशा में दौड़ पड़े। दोनों में तालमेल की कमी दिखी और पंत को अपनी ओर आता देखकर पडिक्कल कुछ पल के लिए रुक गए। पंत भी ठिठके और फिर कैच छोड़ने का इशारा किया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। पडिक्कल ने हाथ बढ़ाया, लेकिन गेंद उनकी उंगलियों से छिटक गई। इसके साथ ही भारत के लिए एक और विकेट का इंतजार लंबा हो गया।

बुमराह को छोड़ बाकी गेंदबाजों ने नहीं दिखाया दम

पहले सेशन में कीवी टीम पर दबदबा बनाने वाले भारतीय गेंदबाज आखिरी 2 सेशन में संघर्ष करते नजर आए। प्रसिद्ध ने 16 ओवर में 58 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। कंबोज ने 18 ओवर में 57 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि आकाश दीप ने 15 ओवर में 33 रन दिए। बुमराह ने 17 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट झटके। वॉशिंगटन सुंदर को 16 ओवर में 38 रन देने के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली।

दो बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। भारत की प्लेइंग इलेवन में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम नहीं है। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं।  

आईएएनएस के इनपुट के साथ

  • बिहार के अररिया में नहर में गिरी स्कॉर्पियो, हादसे में 6 लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आजम खान को 'सुप्रीम' राहत, कोर्ट ने जमानत के खिलाफ दायर ED की याचिका की खारिज

  • ,
  • 'पंजाब में जनता बदलाव के लिए तैयार, रोजाना आ रही जबरन वसूली और गैंगस्टरवाद की खबरें', सचिन पायलट ने AAP सरकार को घेरा

  • ,
  • दिल्ली में आज ऑटो-टैक्सी चालकों का बड़ा प्रदर्शन, बाइक टैक्सी पर बैन से लेकर किराया बढ़ाने तक उठाईं ये मांगें

  • ,
  • 'आपकी जैसी दूसरी कोई कभी नहीं होगी', इंदिरा गांधी की जयंती पर खड़गे, प्रिंयका समेत कई नेताओं ने उनके योगदान को किया याद