खेल

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 में धूल चटाकर एक शानदार रिकॉर्ड किया अपने नाम, पाकिस्तान को छोड़ा पीछे

भारत ने अब तक कुल 213 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें 136 मैचों में जीत हासिल की है और 67 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। उसने 226 मैचों में 135 में जीत हासिल की है और उसे 82 में हार का सामना करना पड़ा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय क्रिकेट टीम में एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज के चौथे टी20 में हराकर सीरीज अपने नाम करने के साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हासिल की है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीतने के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है।

टीम इंडिया ने अब तक कुल 213 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें 136 मैचों में जीत हासिल की है और 67 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। उसने 226 मैचों में 135 में जीत हासिल की है और उसे 82 में हार का सामना करना पड़ा है।

सबसे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने के मामले में भारत और पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है। उसने 200 मुकाबलों में 102 मे जीत हासिल की है और 83 मैंचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है और पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने 182 टी20 आई में 95 जीते और उसे 79 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने 171 मैचों में 95 में जीत हासिल की और 72 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Dec 2023, 11:35 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने नीट विवाद के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार से मुलाकात की, पीएम पर साधा निशाना

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य