खेल

एडिलेड टेस्ट से पहले भारत डे-नाइट वार्म अप टेस्ट खेलेगा

भारत को फ्लडलाइट के अंदर खेलने का एक अभ्यास प्राप्त हो जाएगा। इस मैच का आयोजन 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा। पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच में जो गैप होगा, उसी दौरान मैच को आयोजित करने का प्लान बनाया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ डे-नाइट टेस्ट से पहले भारत दो दिवसीय पिंक बॉल वार्म अप मैच खेलेगा। कैनबरा में खेले जाने वाले इस वार्म अप मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री एकादश से होगा।

इससे भारत को फ्लडलाइट के अंदर खेलने का एक अभ्यास प्राप्त हो जाएगा। इस मैच का आयोजन 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा। पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच में जो गैप होगा, उसी दौरान मैच को आयोजित करने का प्लान बनाया गया है।

2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरे पर भारत एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट आठ विकेट से हार गया था। उस मैच में भारत दूसरी पारी में सिर्फ़ 36 के स्कोर पर आउट हो गया था। टेस्ट में वह भारत का सबसे छोटा स्कोर था। हालांकि उन्होंने उस हार से वापसी करते हुए, उस सीरीज़ को 2-1 से जीत लिया था।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के उस दौरे पर एडिलेड चार मैचों की श्रृंखला का शुरुआती टेस्ट था, जो कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद आयोजित किया गया था। हालांकि इस बार श्रृंखला पर्थ में शुरू होगी और इसमें पांच टेस्ट शामिल होंगे।

कुल मिलाकर भारत ने केवल चार डे-नाइट टेस्ट खेले हैं, जिनमें सबसे हालिया 2022 में बेंगलुरु में श्रीलंका के ख़िलाफ़ था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 12 (सभी घरेलू मैदान पर) पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं। पिछले सीज़न में ब्रिस्बेन में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ उन्हें पिंक बॉल टेस्ट में आठ रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यह उनकी पहली हार थी।

हालिया सीजन में जो भी अभ्यास मैच खेले गए हैं, उसमें ऑस्ट्रेलिया ए टीम के ज़्यादातर खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है। हालांकि पिछली बार जब पाकिस्तान की टीम ने अभ्यास मैच खेला था, तब पाकिस्तानी टीम ने ओवल की पिच की आलोचना की थी। उनका कहना था कि पिच काफ़ी धीमी थी और उन्हें तैयारी करने के लिए सही परिस्थितियां नहीं मिलीं। हालांकि उस मैच के दौरान ख़राब मौसम के कारण ग्राउंड्समैन का काम काफ़ी मुश्किल बन गया था। अभ्यास मैच के अंतिम दिन इतनी बारिश हो गई कि कोई खेल ही नहीं हो पाया।

भारत को 22 नवंबर को होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व 15 नवंबर से 18 नवंबर तक वाका में इंट्रा-स्क्वाड वार्म अप मैच खेलना है। भारत न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगा।

भारत ए टीम अक्टूबर के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी और मैके और मेलबर्न में दो चार दिवसीय मैच खेलेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी