
टोक्यो पारालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। यहां पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में मनीष नरवाल ने गोल्ड जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने 218.2 का स्कोर हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं सिंहराज अदाना ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा है। सिंहराज इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में भी ब्रॉन्ज जीत चुके हैं। उन्होंने इसबार 216.7 का स्कोर किया। इसी के साथ भारत ने अबतक इस स्पर्धा में 15 मेडल अपने नाम कर लिए हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined