खेल

वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, बने ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-1 भारतीय गेंदबाज

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती ने अपने करियर की सबसे बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप स्थान हासिल की है। यह उनके लगातार शानदार प्रदर्शन और टी20 फॉर्मेट में निरंतरता का नतीजा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। वह पहली बार आईसीसी पुरुष टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर पहुंच गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ही यह मुकाम हासिल कर पाए थे।

पहली बार करियर में नंबर-1

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती ने अपने करियर की सबसे बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप स्थान हासिल की है। यह उनके लगातार शानदार प्रदर्शन और टी20 फॉर्मेट में निरंतरता का नतीजा है।

बुमराह और बिश्नोई की लिस्ट में शामिल

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो वरुण से पहले सिर्फ जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ही आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे। अब वरुण चक्रवर्ती का नाम भी इस खास लिस्ट में जुड़ गया है।

वरुण चक्रवर्ती का क्रिकेट सफर

तमिलनाडु के स्टार स्पिनर ने अपने अनोखे एक्शन और विविधताओं से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उनके प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया तक पहुंचाया और अब वह विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान और मजबूत कर रहे हैं। 

टीम इंडिया को मिला बड़ा फायदा

चक्रवर्ती के नंबर-1 पर पहुंचने से भारतीय टीम को भी बड़ा मनोबल मिलेगा। टी20 विश्व कप और आने वाली सीरीज को देखते हुए यह टीम के लिए शुभ संकेत है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप