खेल

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का शर्मनाक प्रदर्शन, ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने लिखा, "एलएसजी यह औपचारिक तौर पर घोषित करना चाहती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी के साथ अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त होने का अनुरोध किया है। फ्रेंचाइजी ने तत्काल प्रभाव से उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।"

फोटो: ians
फोटो: ians 

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्रदर्शन' शर्मनाक' रहा। ये टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। 'प्लेऑफ' की रेस से बाहर होने के बाद पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। खुद फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) यह औपचारिक तौर पर घोषित करना चाहती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी के साथ अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त होने का अनुरोध किया है। फ्रेंचाइजी ने तत्काल प्रभाव से उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।"

एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा, "ऋषभ ने इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है। ये फैसले कभी भी आसान नहीं होते। हम उन सभी चीजों के लिए आभारी हैं, जो ऋषभ बतौर कप्तान इस ड्रेसिंग रूम में लाए हैं। अब हमारा ध्यान सामूहिक प्रयासों पर है- सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम का पुनर्निर्माण और पुनर्गठन करना।"

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। यह आईपीएल नीलामी में किसी खिलाड़ी पर लगाई गई सबसे बड़ी बोली थी।

पंत की कप्तानी में पिछले सीजन एलएसजी 14 में से महज 6 ही मैच जीत सकी। 12 अंकों के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही। आईपीएल 2025 में पंत ने 14 मुकाबलों में 24.45 की औसत के साथ 269 रन बनाए थे, जिसमें नाबाद 118 रन की शतकीय पारी भी शामिल थी।

आईपीएल 2026 के लिए एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपए में रिटेन किया, लेकिन इस सीजन टीम का प्रदर्शन और भी ज्यादा खराब रहा। एलएसजी 14 में से 10 मैच गंवा बैठी। टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। इस सीजन पंत ने 28.36 की औसत के साथ 312 रन जुटाए। बतौर विकेटकीपर उन्होंने 10 कैच भी लपके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में तनातनी बढ़ी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट मंडराया

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः चंपत राय और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के लिए अदालत जाएंगे वकील, पुलिस के रवैये से नाराजगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी बढ़ी, दुनिया भर में ठप हो सकती है कच्चे तेल की सप्लाई

  • ,
  • बंगाल में आज से दो सख्त कानून लागू, अपराध की आशंका पर गिरफ्तारी, बिना ट्रायल साल भर जेल, जानें सारे प्रावधान