खेल

IPL 2026: पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड बेहद खराब, SRH के खिलाफ पिछले तीन सीजन में नहीं मिली जीत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

एसआरएच का आत्मविश्वास पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका पुराना रिकॉर्ड बढ़ाएगा और वे जीत की लय में लौटने की कोशिश करेंगे। वहीं पंजाब पुराने रिकॉर्ड को भुलाते हुए 2022 के बाद इस टीम के खिलाफ पहली जीत करना चाहेगी

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आमने-सामने
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आमने-सामने फोटो: IANS

आईपीएल 2026 में शनिवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आमने-सामने होंगी। न्यू चंडीगढ़ में शाम 3:30 से मुकाबला खेला जाएगा। पीबीकेएस के लिए एसआरएच एक बड़ी चुनौती है।

Published: undefined

पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन 

पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 से ही शानदार फॉर्म में है। पंजाब पिछले सीजन में फाइनल खेली थी। मौजूदा सीजन में भी पंजाब का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। टीम एक भी मैच नहीं हारी है और 3 मैचों में 2 जीत और 1 रद्द मैच से मिले 1 अंक के साथ 5 अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है। एसआरएच के खिलाफ होने वाला मुकाबला पंजाब के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

Published: undefined

SRH का फॉर्म

पंजाब का ओवर ऑल रिकॉर्ड और पिछले तीन सीजन का रिकॉर्ड अगर किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा खराब है, तो वह एसआरएच है। आईपीएल 2025 की प्रचंड फॉर्म में भी एसआरएच के खिलाफ अपना मुकाबला 8 विकेट से गंवाने वाली पंजाब पिछले तीन सीजन में खेले गए 5 मैचों में एक भी मैच इस टीम के खिलाफ नहीं जीत सकी है। पंजाब ने एसआरएच के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला आईपीएल 2022 में जीता था।

Published: undefined

हेड टू हेड रिकॉर्ड

ओवर ऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमें 24 बार एक दूसरे के आमने-सामने आई हैं जिसमें 17 बार एसआरएच ने जीत हासिल की है। 7 बार मुकाबला पंजाब की झोली में रहा है। ये आंकड़े पंजाब किंग्स की नींद हराम कर सकते हैं।

Published: undefined

एसआरएच के लिए अहम मुकाबला 

एसआरएच के मौजूदा सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो नए कप्तान ईशान किशन के नेतृत्व में खेल रही टीम 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। एसआरएच की समस्या उनके टॉप ऑर्डर का न चल पाना है। ईशान किशन, हेनरिक क्सालेन और नितीश रेड्डी की फॉर्म ने जरूर मध्यक्रम में राहत दी है। गेंदबाजी में पैनापन न होना और अनुभव की कमी भी टीम के लिए समस्या रही है।

Published: undefined

एसआरएच का आत्मविश्वास पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका पुराना रिकॉर्ड बढ़ाएगा और वे जीत की लय में लौटने की कोशिश करेंगे। वहीं पंजाब पुराने रिकॉर्ड को भुलाते हुए 2022 के बाद इस टीम के खिलाफ पहली जीत करना चाहेगी और सीजन में जारी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined