खेल

IPL Final 2026: डार, भुवनेश्वर और हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी, आरसीबी ने जीटी को 155 रन पर रोका

आरसीबी ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को इंडियंन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट पर 155 रन ही बनाने दिए।

फोटो: ians
फोटो: ians 

इंडियन प्रीमियर लीग-2026 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लेने वाली आरसीबी ने जीटी को 155 रन पर रोक दिया है।

Published: undefined

पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी टीमों के लिए सिरदर्द साबित हुई गुजरात टाइटंस की साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी इस मैच में नहीं चली। सुदर्शन 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने, जबकि शुभमन गिल 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार हुए। सुदर्शन और गिल पर पूरे टूर्नामेंट में निर्भर रही जीटी की बल्लेबाजी इस अहम मैच में दोनों की असफलता के बाद पूरी तरह साधारण नजर आई। जीटी ने लगातार विकेट गंवाए।

Published: undefined

वाशिंगटन सुंदर एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो आरसीबी के गेंदबाजों का दृढ़तापूर्वक सामना कर सके और अंत तक नाबाद लौटे। सुंदर 37 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। सुंदर की पारी की वजह से ही आरसीबी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 तक पहुंच सकी।

जीटी के लिए निशांत सिंधु 18 गेंदों पर 20, जोस बटलर 23 गेंदों पर 19, अरशद खान 6 गेंदों पर 15 और राहुल तेवतिया 5 गेंदों पर 7, राशिद खान 3 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

Published: undefined

आरसीबी की गेंदबाजी पर गौर करें तो रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा, जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया। जैकब डफी ने 4 ओवर में 38 रन दिए उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

आरसीबी अगर 156 रन बनाने में सफल रहती है, तो लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतेगी।

Published: undefined