
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में अजहरुद्दीन बाल-बाल बचे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की गाड़ी ढाबे में घुस गई। हादसा राजस्थान के लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर सूरवाल थाने के पास हुआ। बताया जा रहा है कि अजहर अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रणथंभौर जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। इसी दौरान कार कंट्रोल से बाहर हो गई और फूल मोहम्मद चौराहे पर एक ढाबे में घुस गई। ढाबे पर काम कर रहा एक युवक घायल हो गया।
Published: 30 Dec 2020, 6:00 PM IST
हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन जब सबको पता चला कि कार में खुद अजहरुद्दीन बैठे हैं तो लोग हैरान रह गए। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद DSP नारायण तिवारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अजहरुद्दीन परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सवाई माधोपुर के रणथंभौर जा रहे थे। अजहरुद्दीन के साथ आ रहे व्यक्ति को हल्की चोट आई। इसके बाद दूसरी गाड़ी से मोहम्मद अजहरुद्दीन को परिवार सहित होटल पहुंचाया गया।
Published: 30 Dec 2020, 6:00 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 30 Dec 2020, 6:00 PM IST