
भारतीय जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। पिछली बार के सिल्वर मेडलिस्ट नीरज ने 88.77 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में जगह बनाते ही नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
स्वीडन के बुडापेस्ट में आयोजित हो रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को आयोजित होगा। वे पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर चुके हैं. पेरिस ओलपिंक का आयोजन अगले साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए