खेल

Paris Olympic 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह के पास ब्रॉन्ज जीतने का मौका, शूटिंग में रमिता जिंदल मेडल जीतने से चूकीं

मनु और सरबजोत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक के दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना मंगलवार को कोरिया से होगा ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाली मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले के लिये भी क्वालीफाई कर लिया ।

मनु ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था और ओलंपिक पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी । भारत को उन्होंने ओलंपिक की निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद पदक दिलाया था ।

मनु और सरबजोत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक के दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना मंगलवार को कोरिया से होगा ।

वहीं भारत की रमिता जिंदल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रही ।

बीस वर्ष की रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 145 . 3 स्कोर किया । वह दस शॉट के बाद सातवें स्थान पर थी जब एलिमिनेशन शुरू हुआ ।

इसके बाद उसने 10 . 5 का शॉट लगाकर छठा स्थान हासिल किया और नॉर्वे की हेग लीनेट डस्टाड बाहर हो गई । अगले शॉट पर रमिता बाहर हुई ।

रविवार को क्वालीफिकेशन में वह पांचवें स्थान पर रही थी ।

हांगझोउ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता रमिता ने विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता मेहुली घोष और तिलोत्तमा सेन को घरेलू ट्रायल में हराकर पेरिस का टिकट कटाया था ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध