खेल

Paris Olympics: अयोग्य घोषित होने के बाद बेहोश हुई विनेश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगाट बेहोश हो गई है उन्हें पेरिस के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विनेश की डीहाईड्रेशन के चलते तबीयत खराब हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पेरिस ओलंपिक से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगाट बेहोश हो गई है उन्हें पेरिस के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विनेश की डीहाईड्रेशन के चलते तबीयत खराब हुई है।  

आपको बता दें, विनेश फोगाट 2024 पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हो गई हैं। वह फाइनल में पहुंच गई थीं, लेकिन अब वह पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं। यानी विनेश फोगाट आज 50 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में नहीं उतर पाएंगी और न ही उन्हें कोई मेडल दिया जाएगा।

विनेश फोगाट को आज देर रात अपना गोल्ड मैच खेलना था, लेकिन अब वह डिसक्वालीफाई कर दी गई हैं। खबरों की मानें तो विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा है। इस वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई किया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined