
पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान अमन सेहरावत तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर उत्तर मैसेडोनिया के व्लादिमीर ईगोरोव को 10-0 से हरा दिया। इसी के साथ वह पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना अल्बानिया के अबकारोव जेलिमखान से होगा। वहीं अंशु मलिक महिलाओं की 57 किग्रा स्पर्धा में अमेरिका की हेलेन लुईस से राउंड ऑफ 16 में हार गईं। अब देखना यह है कि वह रेपेचेज के लिए क्वालिफाई करती हैं या नहीं।
पेरिस ओलंपिक में ज्योति याराजी महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के रेपेचेज राउंड में 13.17 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं। सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं। हर हीट से शीर्ष दो पर रहने वाली खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचती है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए