खेल

सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

वर्ल्ड नम्बर-6 पीवी सिंधु ने वर्ल्ड टूर फाइनल्स के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को मात दी। सिंधु ने वर्ल्ड नम्बर-5 ओकुहाराको एक घंटे और दो मिनट तक चले मैच में सीधे गेमों में 21-9, 21-17 से हराकर खिताबी जीत हासिल की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन कर रविवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। वर्ल्ड नम्बर-6 सिंधु ने महिला एकल वर्ग के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को मात दी।

सिंधु ने वर्ल्ड नम्बर-5 ओकुहारा को एक घंटे और दो मिनट तक चले मैच में सीधे गेमों में 21-9, 21-17 से हराकर खिताबी जीत हासिल की।

2016 रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडल जीतने वाली सिंधु ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रहीं। हालांकि मैच का पहला पॉइंट ओकुहारा ने जीता, लेकिन सिंधु ने वापसी करते हुए बढ़त बना ली। सिंधु ने मैच में अच्छे स्मैश लगाए और शटल को जापानी खिलाड़ी की पहुंच से दूर रखकर अच्छे पॉइंट्स बटोरे। आखिर तक सिंधु ने आक्रामक खेल दिखाते हुए खिताब को अपने नाम कर लिया।

रियो ओलंपिक के फाइनल से लेकर अब तक दो सालों में सिंधु 7वीं बार बड़ी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचीं। हालांकि पहली बार वो स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुई हैं। सिंधु रियो ओलंपिक, 2017 विश्वचैंपियनशिप, 2017 सुपर सीरीज फाइनल्स, 2018 राष्टमंडल खेल, 2018 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 2018 एशियाई खेल में वो सिल्वर मेडल जीती थीं। आखिरकार उन्होंने वर्ल्ड टूर फाइनल्स में स्वर्णिम सफलता हासिल करने में कामयाब रहीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया जंतर-मंतर पर पुलिस की 'बर्बरता' का वीडियो, सरकार से पूछा- क्यों?

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी

  • ,
  • RML हेल्थ बुलेटिन: CJP प्रदर्शन में घायल युवती की हालत स्थिर, वेंटिलेटर से हटाया गया

  • ,
  • दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल