
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के रिटेंशन की समय सीमा नजदीक आने के साथ, फ्रेंचाइजी ने उन खिलाड़ियों की सूची को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है जिन्हें वे मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करना चाहती हैं। इस लिस्ट में संजू सैमसन का नाम जुड़ गया है।
राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन को 14 करोड़ में रिटेन कर लिया है। टीम ने संजू सैमसन को अपने पहले खिलाड़ी के रूप में रिटेन करने की पुष्टि की है। आपको बता दें, IPL 2022 के लिए 30 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को रिलीज व रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है।
Published: undefined
संजू सैमसन के रिटेन की पुष्टि हो जाने के बाद टीम में अभी तीन स्थान बाकी हैं जिनके लिए खिलाड़ियों को रिटेन किया जाना है। फ्रेंचाइजी लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के नाम पर चर्चा कर रही है। वहीं बेन स्टोक्स को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined