खेल

रविचंद्रन अश्विन ने IPL को भी कहा अलविदा, अब इन टी20 लीग्स में खेलते नजर आएंगे!

हाल में चेन्नई सुपर किंग्स में उनकी जगह को लेकर चर्चा गरम थी। माना जा रहा था कि सीएसके उन्हें अपनी टीम में नहीं रखने वाली, ऐसे में अश्विन का अगला कदम क्या होगा इसका सभी को इंतजार था।

रविचंद्रन अश्विन ने IPL को भी कहा अलविदा
रविचंद्रन अश्विन ने IPL को भी कहा अलविदा फोटो: IANS

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर रव‍िचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी अलविदा कह दिया है। अश्विन से ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। अश्विन ने अब आईपीएल से भी रिटायर होने का ऐलान कर दिया है। हालांकि वह क्रिकेट खेलते रहेंगे। उनकी बातों से यह साफ हो गया है कि अश्विन दुनिया भर में चल रहीं तमाम टी20 फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलते दिखेंगे।

IPL रिटायरमेंट पर क्या बोले अश्विन?

हाल में चेन्नई सुपर किंग्स में उनकी जगह को लेकर चर्चा गरम थी। माना जा रहा था कि सीएसके उन्हें अपनी टीम में नहीं रखने वाली, ऐसे में अश्विन का अगला कदम क्या होगा इसका सभी को इंतजार था। इसके बाद अश्व‍िन ने बुधवार (27 अगस्त) को सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान कर दिया। अश्व‍िन ने सोशल मीडिया प्लैटफॉरम एक्स पर पोस्ट किया, "आज मेरे लिए खास दिन है और इसलिए एक नई शुरुआत भी, कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत लाता है, मेरा IPL करियर अब खत्म हो रहा है, लेकिन अब मैं दुनिया की अलग-अलग लीग्स में क्रिकेट का नया सफर शुरू कर रहा हूँ।"

" मैं सभी फ्रेंचाइज‍ियों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे यादगार मोमेंट और र‍िलेशन दिए। सबसे ज़्यादा धन्यवाद आईपीएल और बसीसीआई को, जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया। आगे आने वाले वक्त को इंजॉय करने का इंतजार है।"

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह अनिल कुंबले (619) के बाद टेस्ट मैच में भारत के दूसरे सबसे अधिक विकेट (537) लेने वाले गेंदबाज हैं।

आईपीएल में अश्विन ने 2009 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए पदार्पण किया था। एक दशक के लंबे अंतराल के बाद 9.75 करोड़ रुपये में सुपरकिंग्स से दोबारा जुड़ने के बाद उन्होंने आईपीएल 2025 में इसी टीम की ओर से अपना आखिरी मैच खेला।

IPL में अश्विन का रिकॉर्ड

अश्विन ने कुल मिलाकर 221 आईपीएल मैच में 30.22 की औसत से 187 विकेट लिए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन पर चार विकेट रहा। बल्ले से उन्होंने 50 के उच्चतम स्कोर और 13.02 की औसत से 833 रन बनाए।

अश्विन 2010 और 2011 में सुपरकिंग्स की खिताबी जीत के दौरान टीम के अहम सदस्य थे। वह आईपीएल में अपने करियर के दौरान अब बंद हो चुकी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • कुलगाम में मजदूरों की हत्या मानवता विरोधी कृत्य, आतंकियों को मिले सख्त से सख्त सजा: प्रियंका गांधी

  • ,
  • 1 अगस्त से ITR, बैंकिंग, LPG और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े कई अहम वित्तीय बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी