खेल

ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्ड, एक ही टेस्ट में ठोकी दो सेंचुरी

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब क्रिकेट इतिहास में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए।

ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्ड, एक ही टेस्ट में ठोकी दो सेंचुरी
ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्ड, एक ही टेस्ट में ठोकी दो सेंचुरी 

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में क्रिकेट इतिहास में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए।

पंत से पहले जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर एंडी फ्लॉवर ने 2001 में हरारे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 142 और नाबाद 199 रन बनाए थे।

पंत ने चौथे दिन 140 गेंद में 118 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में शानदार 134 रन बनाए थे। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बन गए।

वह अब टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने तीन बार, राहुल द्रविड़ ने दो बार तथा विजय हजारे, रोहित शर्मा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर में एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए