खेल

बॉल टेम्परिंग: कप्तान चंडीमल के समर्थन में उतरा श्रीलंका बोर्ड, कहा, खिलाड़ियों ने कुछ भी गलत नहीं किया

श्रीलंका बोर्ड ने बॉल टेम्परिंग को लेकर कहा कि उनके खिलाड़ियों ने कुछ भी गलत नहीं किया है। ऐसे में अगर किसी भी तरह का गलत आरोप लगाया जाता है, तो बोर्ड अपनी टीम के किसी भी खिलाड़ी के बचाव में जरूरी कदम उठाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  कप्तान दिनेश चंडीमल के समर्थन में उतरा श्रीलंका बोर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में बॉल टेम्परिंग मामले में फंसे श्रीलंका टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा लगाए गए आरोप के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) अपने खिलाड़ियों के बचाव में उतर आया है। खबरों के मुताबिक, एसएलसी ने एक मीडिया रिलीज के जरिए यह कहा है कि वे अपनी टीम के किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ लगे असंगत आरोपों से उसका बचाव करेगा।

श्रीलंका बोर्ड ने कहा, “टीम प्रबंधन ने हमें यह बताया है कि श्रीलंका टीम के खिलाड़ियों ने कुछ भी गलत नहीं किया है। ऐसे में अगर किसी भी प्रकार का गलत आरोप लगाया जाता है, तो बोर्ड अपनी टीम के किसी भी खिलाड़ी के बचाव में जरूरी कदम उठाएगा।”

आईसीसी ने रविवार को ट्वीट के जरिए श्रीलंका टीम के कप्तान चंडीमल पर आसीसी की आचार संहिता के स्तर 2.2.9 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें गेंद से छेड़छाड़ का दोषी माना है। ऐसे में आईसीसी के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज को पांच रन दिए थे। इससे गुस्साई श्रीलंका टीम ने विरोध प्रदर्शन करते मैदान पर उतरने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में मैच ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ।

आईसीसी ने चंडीमल पर आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है और उसका कहना है कि आईसीसी ने इस आरोप के प्रभाव को अभी पूरी तरह से नहीं बताया है।

पिछले दो साल में दूसरी बार हो रहा है, जब श्रीलंका को गेंद के साथ छेड़छाड़ के मामले में विवादों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले टीम को पिछले साल दासुन शनाका के कारण इस प्रकार के मामले से जूझना पड़ा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • चंदा चोरीः फैजाबाद के वकीलों की चेतावनी- चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर केस दर्ज नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

  • ,
  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी