
टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले मैच का पाकिस्तान ने बहिष्कार किया था। आईसीसी की मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान अब भारत के साथ मैच खेलने को तैयार है। मैच बहिष्कार का फैसला वापस लेने वाले पाकिस्तान का पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने मजाक उड़ाया है।
Published: 11 Feb 2026, 4:13 PM IST
दानिश कनेरिया ने कहा कि क्रिकेट में स्पिन स्पेशलिस्ट और बल्लेबाजी स्पेशलिस्ट होते हैं। पाकिस्तान यू-टर्न स्पेशलिस्ट है।
कनेरिया ने कहा, "हर चीज की एक सीमा होती है। मैंने पहले कहा था कि यह ड्रामा नहीं रुकेगा और वे यू-टर्न लेंगे, क्योंकि वे इसमें विशेषज्ञ (स्पेशलिस्ट) हैं। मैंने उनसे बेहतर यू-टर्न लेते किसी को नहीं देखा। दुनिया पाकिस्तान पर हंसते हुए कह रही है कि एक पल वे कुछ कहते हैं, और अगले ही पल वे बिल्कुल अलग होते हैं। अचानक गेम के बहिष्कार का ऐलान करने का कोई मतलब नहीं था।"
Published: 11 Feb 2026, 4:13 PM IST
उन्होंने पाकिस्तान के बॉयकॉट के फैसले और उसे बांग्लादेश से जोड़ने के लॉजिक पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए क्या किया है? बांग्लादेश ने जो किया वह उनके और आईसीसी के बीच का मामला था। मुझे समझ नहीं आता कि बांग्लादेश ने कभी पीसीबी की किसी भी तरह से मदद की है। आप बॉयकॉट के बारे में इतने बड़े बयान दे रहे थे- तो अब क्या हुआ? अचानक ऐसा क्या बदल गया कि आपको खेलने के लिए मजबूर किया जा रहा है?
Published: 11 Feb 2026, 4:13 PM IST
कनेरिया ने कहा, "अगर आप कोई फैसला ले रहे हैं, तो कम से कम उस पर कायम रहें। अचानक यू-टर्न लेना और मीडिया में हंगामा मचाना—यह कहना कि हमने यह किया, हमने वह किया, इससे चीजें और खराब हो जाती हैं। यह मामला इतना बढ़ गया है कि यह भविष्य में एक बड़ा सिरदर्द बन सकता है। अभी, मुझे सच में पूरी स्थिति मजाकिया लग रही है। अगर आपने कोई स्टैंड लिया है, तो उस पर टिके रहें, 'नहीं' का मतलब नहीं है। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान को अलग-थलग पड़ने या टूर्नामेंट से बाहर होने की चिंता थी, इसलिए आखिर में उन्होंने कहा, 'ठीक है, हम खेलेंगे'।"
Published: 11 Feb 2026, 4:13 PM IST
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने आईसीसी के साथ बैठक में भारत के साथ सीरीज आदि की मांग भी रखी थी। जैसे-जैसे दबाव बढ़ा, आईसीसी ने संभावित बैन, बड़े वित्तीय नुकसान, और विदेशी खिलाड़ियों को पीएसएल के लिए एनओसी न देने संबंधी बात उठाई, तो पीसीबी के लिए स्थिति गंभीर हो गई और इसी वजह से पाकिस्तान को कहीं न कहीं बैकफुट पर आना पड़ा।"
कनेरिया ने भारत-पाकिस्तान मैचों की मनोवैज्ञानिक चुनौती पर जोर देते हुए कहा कि जब कोई टीम नो-कॉन्टेस्ट सिचुएशन के लिए मानसिक रूप से तैयार होती है और अचानक टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैच का सामना करने के लिए मजबूर हो जाती है, तो अचानक यह बदलाव दोनों टीमों पर दबाव बना सकता है।
Published: 11 Feb 2026, 4:13 PM IST
उन्होंने कहा, "जो कुछ भी हुआ है, उसे देखते हुए यह स्पष्ट है कि राजनीति और क्रिकेट साफ तौर पर एक साथ मिल गए हैं। खिलाड़ियों पर दबाव है। पाकिस्तान अब खेलने के लिए मान गया है। 'शाहीन बनाम अभिषेक' की हाइप शुरू हो गई है। इसे किसी बड़ी लड़ाई की तरह बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के हालिया प्रदर्शन और भारत के उन्हें लगातार हराने की वजह से पुरानी दुश्मनी असल में फीकी पड़ गई थी, लेकिन पहले मना करके और फिर यू-टर्न लेकर, पाकिस्तान ने दुश्मनी को फिर से भड़का दिया है और अपनी ही टीम पर दबाव बढ़ा दिया है।"
Published: 11 Feb 2026, 4:13 PM IST
पूर्व स्पिनर ने कहा, "दोनों टीमों पर दबाव है। पहले, खिलाड़ी दिमागी तौर पर ऐसे जोन में थे जहां उन्हें लगता था कि वे भारत के साथ नहीं खेलेंगे, लेकिन अचानक, सब कुछ बदल गया, अब उन्हें मैच खेलना है। इसका मतलब है कि तैयारी दोगुनी हो जाती है, और दबाव भी। आप शायद खिलाड़ियों के बीच गरमागरम बहस और कुछ कहा-सुनी देखेंगे। आखिर में, जो टीम इस दबाव को बेहतर तरीके से संभालेगी, वही जीतेगी।"
Published: 11 Feb 2026, 4:13 PM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Feb 2026, 4:13 PM IST