
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गोवा में इस हफ्ते विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। बुमराह ने निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से हटने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इजाजत मांगी जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था। खबरों के मुताबिक, 27 साल के बुमराह गोवा में शादी करेंगे। बुमराह इसके लिए अपनी मां और बहन के साथ पहले मुंबई जाएंगे।
Published: 04 Mar 2021, 9:16 AM IST
खबरों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण प्रतिबंधों को देखते हुए बुमराह के परिवार के कुछ लोग ही इसमें शामिल होंगे। भारतीय टीम के सदस्य भी इंग्लैंड के साथ जारी सीरीज और प्रतिबंधों के चलते शादी में शामिल नहीं होंगे।
Published: 04 Mar 2021, 9:16 AM IST
बुमराह का टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड से साथ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी खेलना संदिग्ध है। हालांकि तेज गेंदबाज ने अभी तक अपनी शादी को लेकर या टी-20 सीरीज में नहीं खेलने को लेकर आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 04 Mar 2021, 9:16 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 04 Mar 2021, 9:16 AM IST