खेल

Paris Olympics: विनेश फोगाट ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट को चटाई धूल

रेसलिंग में दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने विमेंस 50 किग्रा इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की मौजूदा चैंपियन सुसाई युई को हराया

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारत अलग-अलग खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहा है। रेसलिंग में दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने विमेंस 50 किग्रा इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की मौजूदा चैंपियन सुसाई युई को हराया। विनेश ने सुसाई को हराकर बड़ा उलटफेर किया है. वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए